कुल्लू, मनाली का एहसास करा रही बर्फीली हवा, अभी और गिरेगा पारा

गोपालगंज : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते गोपालगंज क्षेत्रों में शीतलहर चलने के साथ गलन बढ़ गयी है. दिन भर तेज हवाएं 12.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. हर कोई सर्दी के सितम से हलकान दिखा. महिलाएं, बच्चे और बूढ़े खुद को गर्म कपड़ों से ढंककर बाहर निकले. […]
गोपालगंज : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते गोपालगंज क्षेत्रों में शीतलहर चलने के साथ गलन बढ़ गयी है. दिन भर तेज हवाएं 12.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. हर कोई सर्दी के सितम से हलकान दिखा. महिलाएं, बच्चे और बूढ़े खुद को गर्म कपड़ों से ढंककर बाहर निकले.
लोगों ने दुकानों के आगे अलाव जलाये. रविवार की दोपहर बाद ही सूर्यदेव ने दर्शन दिये. लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से मौसम में ठंडी रही. सर्दी के सितम से हर कोई बचता नजर आया. लोग जहां-तहां अलाव सेकते नजर आये. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी अभी और अधिक गिरावट आयेगी. रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




