महिला की जान बचानेवाले मछुआरों को सम्मानित करेगा प्रशासन

Published at :24 Aug 2017 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की जान बचानेवाले मछुआरों को सम्मानित करेगा प्रशासन

गोपालगंज : गंडक नदी में देर रात अपनी जान की परवाह किये बगैर महिला की जान बचानेवाले मछुआरों को प्रशासन सम्मानित करेगा. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी ने जांबाज मछुआरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. साथ ही इन चारों मछुआरों को गणतंत्र दिवस के दिन वीरता पुरस्कार के लिए अनुशंसा करने का […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गंडक नदी में देर रात अपनी जान की परवाह किये बगैर महिला की जान बचानेवाले मछुआरों को प्रशासन सम्मानित करेगा. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी ने जांबाज मछुआरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. साथ ही इन चारों मछुआरों को गणतंत्र दिवस के दिन वीरता पुरस्कार के लिए अनुशंसा करने का निर्णय लिया है.

बीडीओ ने बताया कि महिला की जान बचाने के लिए मेंहदिया हीरापाकड़ गांव के नाविक व मछुआरों ने अपनी जान की परवाह नहीं की. नदी की तेज धार में देर रात नाव से ममता देवी की जान बचायी. स्थानीय मुखिया राजेश कुमार ने महिला की जान बचानेवाले रामाशंकर सहनी, प्रह्लाद सहनी, सुबास सहनी तथा ओमप्रकाश यादव का नाम प्रशासन के पास भेजा है. वहीं, जादोपुर के थानाध्यक्ष ने भी इन मछुआरों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन