स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष की हत्या का आरोपी गोपाल गिरफ्तार

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2020 12:27 AM

विज्ञापन

स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय (80) और उनकी 22 साल पुरानी नौकरानी रेणु (50) की दो दिन पहले हुई जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाते हुए उनके किरायेदार मुख्य संदिग्ध और आरोपी गोपाल भारती सहित तीन आरोपितों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

भागलपुर : स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय (80) और उनकी 22 साल पुरानी नौकरानी रेणु (50) की दो दिन पहले हुई जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाते हुए उनके किरायेदार मुख्य संदिग्ध और आरोपी गोपाल भारती सहित तीन आरोपितों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाबबाग कॉलोनी स्थित अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय के घर उनकी और उनकी नौकरानी का शव शुक्रवार सुबह मिलने के बाद भागलपुर सहित पूरे बिहार में सनसनी मच गयी थी. कामेश्वर पांडेय बिहार के नामी वकील थे. कई बड़े और नामी मुकदमें बिहार के साथ-साथ झारखंड में लड़ चुके थे.

उनकी हत्या से हड़कंप मच गया था. वकीलों ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर जल्द हत्यारे नहीं पकड़े गये, तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस हत्याकांड में अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय के घर रह रहे रेंटर गोपाल भारती और उसके साथियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया गया. मामले की जांच में पुलिस को घटनास्थल से ही रेंटर गोपाल भारती के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य हाथ लगे. इधर, पुलिस ने मामले में 24 घंटे के भीतर एक हत्यारे रविश कुमार को शहर से गिरफ्तार कर लिया.

कोलकाता पुलिस की सहायता से धराया गोपाल

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कोलकाता पुलिस की मदद से गोपाल भारती सहित मामले में फरार अन्य दो अभियुक्तों को भी कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कोलकाता से अभियुक्तों को भागलपुर लाने के लिए पुलिस टीम को वाहन और बल सहित रवाना कर दिया गया. मामले में हुई गिरफ्तारी की पुष्टि भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने की है.

एक साल से चल रहा था गोपाल का विवाद

पुलिस को आस पास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि किरायेदार गोपाल भारती और कामेश्वर पांडेय के बीच पिछले एक साल से घर खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था. हत्या के बाद गोपाल ने अधिवक्ता की लग्जरी सियाज कार नकदी और प्रॉपर्टी के पेपर भी लेता चला गया था. हालांकि कार को पुलिस ने 24 घंटे के बाद ही किशनगंज के किनारे से बरामद किया गया था.

एसएसपी बोले- अपराधियों के पास एक लोडेड कट्टा भी था

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना के दौरान अपराधियों के पास एक लोडेड कट्टा भी था. जिसे गिरफ्तार रविश की निशानदेही पर बरामद किया गया है. पुलिस का मानना है कि उक्त कट्टा के बट से ही मारकर अधिवक्ता और उनकी नौकरानी के सिर पर वार कर जख्मी किया गया था. उक्त कट्टा को एफएसएल लैब भेज कर रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी. शनिवार सुबह गिरफ्तार किये गये अभियुक्त रविश कुमार को रविवार को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जहां से कोर्ट द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन