बैग में ड्रोन लेकर थाईलैंड से आया था युवक, पकड़ में आने पर गया एयरपोर्ट से लौटाया

बोधगया : बिहार के गया एयरपोर्ट पर रविवार को थाइलैंड के एक पर्यटक (श्रद्धालु) को ड्रोन के साथ पकड़ा गया. एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के पदाधिकारियों को इस श्रद्धालु के बैग की जांच के दौरान ड्रोन का पता चला. जांच के दौरान पता चला कि युवक एक ग्रुप के साथ बोधगया व अन्य बौद्ध […]
कस्टम के अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल करने के बाद ड्रोन को लेकर आये युवक को सोमवार को एयरपोर्ट से ही थाइलैंड वापस कर दिया. हालांकि, इसकी शिकायत स्थानीय किसी थाने में नहीं की गयी व एयरपोर्ट परिसर में ही युवक को रोक कर रखा गया. उसे सोमवार को वापस लौटा दिया गया. एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी तीन जनवरी से बोधगया में आयोजित कालचक्र पूजा के मद्देनजर विभिन्न देशों से पर्यटक व बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंच रहे हैं. ऐसे में गया एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी गयी है व सभी विमानों से यहां आने वाले यात्रियों की गहन जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










