नशे में हंगामा करते गया सांसद के बेटे सहित दो गिरफ्तार

गया : नशे में धुत होकर चपरदह मोड़ पर हुड़दंग मचा रहे सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल व उनका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच करायी, तो नशे में होने की बात पुष्टि हुई. इस पर पुलिस ने दोनों को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. बुधवार की […]
गया : नशे में धुत होकर चपरदह मोड़ पर हुड़दंग मचा रहे सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल व उनका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच करायी, तो नशे में होने की बात पुष्टि हुई. इस पर पुलिस ने दोनों को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. बुधवार की दोपहर कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब नौ बजे मेडिकल थाना क्षेत्र के चपरदह मोड़ पर दो युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने, लोगों को गाली-गलौज व परेशान करने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेने के दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पकड़े गये युवक पुलिस टीम को देख लेने की धमकी दे रहे थे, लेकिन पुलिस के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










