बदहाल जीआरपी बैरक की जल्द होगी मरम्मत

Updated at :03 Dec 2016 8:30 AM
विज्ञापन
बदहाल जीआरपी बैरक की जल्द होगी मरम्मत

गया. गया स्टेशन स्थित जीआरपी की जर्जर बैरक की मरम्मत करायी जायेगी. बैरक भवन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल डीएसपी हरीश शर्मा ने जीआरपी जवानों को यह आश्वासन दिया है. निरीक्षण के दौरान जीआरपी के जवानों की समस्याएं सुनीं. जवानों ने डीएसपी से कहा कि भवन काफी जर्जर हो गयी है. इसका प्लास्टर टूट कर […]

विज्ञापन

गया. गया स्टेशन स्थित जीआरपी की जर्जर बैरक की मरम्मत करायी जायेगी. बैरक भवन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल डीएसपी हरीश शर्मा ने जीआरपी जवानों को यह आश्वासन दिया है.

निरीक्षण के दौरान जीआरपी के जवानों की समस्याएं सुनीं. जवानों ने डीएसपी से कहा कि भवन काफी जर्जर हो गयी है. इसका प्लास्टर टूट कर गिर रहा है जिस कारण बैरक में सोना मुश्किल हो जाता है. जवानों ने कहा कि मजबूर होकर उन्हें बरामदा में सोना पड़ रहा है. डीएसपी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भवन की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है.

बैरक में ही चलता है बच्चों का स्कूल: रेेल एसपी के निर्देश पर कुछ दिन पहले ही कबाड़ चुनने वाले बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया गया है. बच्चों को जीआरपी बैरक स्थित बरामदे में ही पढ़ाया जा रहा है. बताया गया है कि बच्चों को बरामदे में पढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं. सर्दी का मौसम शुरू होने के बावजूद सुबह-सुबह बच्चों को जमीन पर ही बैठा कर ही पढ़ाया जाता है जिस कारण बच्चों की संख्या घट गयी है. डीएसपी ने बताया कि बच्चों के बैठने के लिए एक स्थान का चयन किया गया है और जल्द ही बच्चों को वहां शिफ्ट करवाया जायेगा. गौरतलब है कि डीएसपी ने मंडल सहायक अभियंता विक्रम सेठ से रेलवे स्कूल में जगह मांगी थी जो बैरक में स्थित है. डीएसपी ने बताया कि बैरक में रेलवे स्कूल है, लेकिन वह भी जर्जर स्थिति में है. स्कूल की मरम्मत कराने को कहा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन