मरीज बन गया के ऑटोचालक को नवादा में लूटा

गया : गया रेलवे स्टेशन से पैमार जाने के लिए गुरुवार की रात ऑटो चालक को कुछ यात्रियों ने बुक किया. उसमें एक मरीज व तीन यात्री ऑटो में सवार हुए व पैमार ले जाने को कहा. ऑटो चालक रवि कुमार ने बताया कि ऑटो को पैमार पहुंचा दिया तो उनलोगों ने नवादा पहुंचाने की […]
चालक ने उनकी बात मान ली व रात करीब 12 बजे नवादा लेकर पहुंच गया. चालक ने बताया कि नवादा में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अांबेडकर विगहा ले जाकर मरीज व तीन यात्रियों ने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया व ऑटो लूट फरार हो गये. लूट की घटना जब वारिसलीगंज थाने को देने पहुंचा, ताे पुलिस ने उसे गया के मुफस्सिल पैमार का मामला होने की बात कह वापस लौटा दिया.
जब मुफस्सिल थाना आकर पुलिस को ऑटो लूट की घटना बतायी, तो नवादा के वारिसलीगंज थाने में आवेदन देने की बात कही. रवि चंदौती थाना क्षेत्र के बीथोशरीफ गांव का रहनेवाला है. फिलहाल छोटकी नवादा मुहल्ले में रह कर ऑटो चलाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










