गया को स्मार्ट सिटी बनाने की उठी आवाज

Updated at :06 Oct 2016 2:51 AM
विज्ञापन
गया को स्मार्ट सिटी बनाने की उठी आवाज

गया. वार्ड पार्षदों ने बुधवार को बैठक कर केंद्र सरकार से गया शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग की. बैठक में शहर की जलापूर्ति, लाइट व साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा की गयी़ भागलपुर शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है़ कुछ दिन पहले ही देश के 27 अन्य शहर […]

विज्ञापन
गया. वार्ड पार्षदों ने बुधवार को बैठक कर केंद्र सरकार से गया शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग की. बैठक में शहर की जलापूर्ति, लाइट व साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा की गयी़ भागलपुर शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है़ कुछ दिन पहले ही देश के 27 अन्य शहर को भी स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है.

पार्षदों का कहना है कि गया शहर सभी अर्हता पूरी करता है. इसके बावजूद इस शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं किया गया है. जबकि, शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर ही अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहर बोधगया भी है.

पार्षदों ने कहा कि अर्हता पूरा करने के लिए जरूरी संसाधन की खरीदारी की जा रही है़ वर्ष के अंत तक विकास योजनाओं व साफ-सफाई पर ध्यान रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने वाले हैं. इसके लिए 30 जगहों पर कैमरा लगा भी दिया गया है. शहर के किसी भी समस्या के तत्काल निवारण के लिए नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी को हर वक्त तैयार रहने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन