शहीदों के नाम पर होती है राजनीति : पप्पू यादव

गया: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश में शहीदों के नाम पर सिर्फ राजनीति होती है. अपने राजनीतिक लाभ के लिए हर कोई इनका इस्तेमाल करता है. स्वार्थ सिद्ध होने के बाद शहीदों के परिवार को कोई भी याद नहीं करता. शुक्रवार को गया पहुंचे श्री यादव […]
शुक्रवार को गया पहुंचे श्री यादव ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जिस देश में आजादी के लिए जान देने वाले भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद के परिजनों को देखने की किसी को फुरसत नहीं, उस देश में सीमा पर शहीद होने वालों को मान-सम्मान मिले, इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है. इन सभी के नाम पर सिर्फ वोट बैंक का जुगाड़ किया जाता है. केंद्र हो राज्य सरकार, अगर शहीदों के प्रति इतना ही सम्मान है, तो फिर पंजाब व हरियाणा में रह रहे शहीदों के परिवारों का हाल क्यों नहीं जान लेते. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपराधियों का महिमामंडन करना छोड़ शहीदों के परिवार पर ध्यान दे. सांसद शहीद नायक एसके विद्यार्थी के परिजनों से मिलने उनके गांव बोकनारी भी गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










