खोजते रहे घरवाले, गड्ढे में मृत मिला सातवीं का छात्र समीर

शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय से सटे हमजापुर गांव के पास महुआवां घाट स्थित मोरहर नदी में बालू उठाव के कारण बने गड्ढे में डूबने से सातवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गयी. वह गुरुवार की शाम से ही घर से गायब था. शुक्रवार को घटना की सूचना मिलते ही […]
गौरतलब है कि विगत 24 मई को भी मोरहर नदी में बालू उठाव के कारण बने गड्ढों में डूबने से कठार गांव के दो बच्चों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए बालू उठाव में लगी दो पोकलेन मशीनों सहित 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया.
इधर, शुक्रवार को एक बार फिर बालू उठाव से बने गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. पता चला है कि गुरुवार की शाम चार बजे से हमजापुर के टोला वारिसनगर मुहल्ले के जमीर अंसारी का बेटा मोहम्मद समीर घर से गायब था. अंधेरा होने के बाद वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन, समीर का कहीं पता नहीं चला. खोजबीन के दौरान ही शुक्रवार को मोरहर नदी में महुआवां घाट के पास बालू उठाव के कारण बने गड्ढे में बच्चे का शव मिला. शव मिलने की खबर के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची. इधर, परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










