शराब के साथ गेवाल बिगहा का युवक धराया
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2016 7:52 AM
डोभी. डोभी-चतरा रोड से मंगलवार को शराब के कारोबार से जुड़े एक कारोबारी को चार बैगों में रखीं 122 बोतल अंगरेजी शराब के साथ पुलिस ने दबोचा. जानकारी के अनुसार, गया जिले के गेवाल बिगहा निवासी संतोष कुशवाहा झारखंड के हंटरगंज से भारी मात्रा में शराब लेकर गया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना […]
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ सकलदेव प्रसाद ने उसे बहेरा मोड़ के पास दबोच लिया. इससे पहले भी आठ जून को पुलिस ने इसी रोड के धीरजा पुल के पास से विदेशी शराब से भरे एक टेंपो को भी जब्त किया था. गौरतलब है कि डोभी-चतरा रोड को शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए सेफ जोन माना जा रहा है. क्योंकि, इस रोड में डोभी से लेकर झारखंड के गोसाइडीह बॉडर तक पांच से छह कट वाले रास्ते हैं, जो एनएच-दो से जुड़े हुए हैं. शराब के कारोबार से जुड़े लोग इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










