बैठक : मुख्यमंत्री निश्चय योजना को पूरा करने के लिए निगम में बैठे पदाधिकारी, पांच साल में हर घर को नल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2016 7:56 AM
गया:नगर निगम बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री निश्चय योजना को हर हाल में पूरा करने के प्रस्ताव पर वार्ड पार्षदों ने मुहर लगायी. ‘मुख्यमंत्री शहरी नली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना’ व ‘मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना’ के प्रवर्तन व कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए शुक्रवार को निगम बोर्ड की विशेष बैठक रखी गयी थी. बैठक में […]
बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय योजना की सफलता के लिए कनीय अभियंता को सभी वार्डों में समस्याओं की मास्टर पंजी बनाने का आदेश दिया गया है. पेयजल योजना व पक्की नली-गली योजना के लिए मास्टर पंजी तैयार की जा रही है. प्राथमिकता के आधार पर मास्टर पंजी से योजनाओं का क्रियान्वयन 14वीं व पंचम वित्तीय वर्ष योजना के तहत मिलनेवाली राशि से कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि पांच वर्ष में सभी को नल से पानी व हर गली-नली पक्कीकरण की योजना है. इसके बाद घरों में पेयजल की पूर्ति के लिए अन्य संसाधनों की निर्भरता खत्म की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










