युवक को जिंदा जलाने वाला युवक गिरफ्तार, परिजनों को मिलेगा 2.81 लाख रुपये मुआवजा

रोहतास जिले में काराकाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में विगत बुधवार को केरोसिन तेल छिड़क कर एक किशोर की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को कुलकुल सिंह नामक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उधर, घटना से नाराज मारे गये किशोर के परिजनों व उनके समर्थकों ने शव रख […]
रोहतास जिले में काराकाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में विगत बुधवार को केरोसिन तेल छिड़क कर एक किशोर की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को कुलकुल सिंह नामक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उधर, घटना से नाराज मारे गये किशोर के परिजनों व उनके समर्थकों ने शव रख कर बिक्रमगंज-डेहरी मार्ग को जाम कर दिया था.
बाद में घटना की जांच करने पहुंचे डीएम, एसपी व दूसरे अधिकारियों ने माहौल को ठंडा करने की कोशिश की. नियमानुकूल मुआवजे के रूप में 2.81 लाख रुपये देने की बात कही. इसके बाद नाराज गांव वालों ने जाम हटा लिया. साईं राम नामक मृत किशोर का गुरुवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










