10वीं में स्टेट टॉपर : संघर्ष की जीवन गाथा थी पूनम, ब्रेन ट्यूमर से हारी
Updated at : 23 Nov 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

2018 में एसएससी की परीक्षा में भी हो गया था चयन गया : 10वीं में स्टेट फोर्थ टाॅपर रही डेल्हा इलाके की रहने वाली पूनम कुमारी अपनी जिंदगी से जंग हार गयी. ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित पूनम ने 21 नवंबर को नयी दिल्ली में अंतिम सांस ली. पूनम ने 2014 में 10वीं में राज्य में […]
विज्ञापन
2018 में एसएससी की परीक्षा में भी हो गया था चयन
गया : 10वीं में स्टेट फोर्थ टाॅपर रही डेल्हा इलाके की रहने वाली पूनम कुमारी अपनी जिंदगी से जंग हार गयी. ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित पूनम ने 21 नवंबर को नयी दिल्ली में अंतिम सांस ली. पूनम ने 2014 में 10वीं में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया था. 12वीं में वह मिर्जा गालिब काॅलेज की टाॅपर थी. 2018 के एसएससी की परीक्षा में उनका चयन भी हो गया था.
परिवार व उनके मित्रों के मुताबिक मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा का परिणाम लेट होने के कारण वह एसएससी की ज्वाइनिंग से बाहर हो गयी. पूनम ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थी. उनके दोस्त बताते हैं कि पूनम ट्यूशन पढ़ा कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद कर रही थी. इधर कुछ दिनों पहले जब वह अधिक बीमार हो गयी, तो शहर के सैकड़ों छात्रों ने लाखों रुपये उनकी मदद के लिए जमा किये.
उन्हें पटना ले जाया गया, वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. शुक्रवार को पूनम का शव गया लाया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने पूनम को श्रद्धांजलि दी. विद्यार्थियों की आंखें नम थीं, उन लोगों ने अपने बीच के एक मेधावी सहयोगी को खो दिया. ज्ञान आइएएस कोचिंग संस्थान के निदेशक ज्ञान कुमार ने विद्यार्थियों के इस प्रयास को मानवता के लिए मिसाल बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




