गया जंक्शन भी आयेगी सिकंदराबाद बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 9:19 AM
गया : बरौनी से सिकंदराबाद व सिकंदराबाद से बरौनी के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन गया भी लायी जायेगी. साथ ही इस ट्रेन के फेरे में भी वृद्धि कर सितंबर तक चलाने की जानकारी रेल सूत्रों द्वारा दी गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 07009 […]
गया : बरौनी से सिकंदराबाद व सिकंदराबाद से बरौनी के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन गया भी लायी जायेगी. साथ ही इस ट्रेन के फेरे में भी वृद्धि कर सितंबर तक चलाने की जानकारी रेल सूत्रों द्वारा दी गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 07009 अप सिकंदराबाद बरौनी स्पेशल ट्रेन रात 10:15 बजे सिकंदराबाद से खुल कर विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होते हुए शाम 05:40 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन जुलाई के प्रत्येक रविवार को 7, 14, 21 व 28 तारीख, अगस्त की 4,11,18 व 25 तारीख, सितंबर की 18, 15, 22 व 29 तारीख को चलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










