रैन बसेरों की हालत तबेले जैसी ! नहीं होती है मॉनीटरिंग पेयजल, खाना व चिकित्सा सब कुछ गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 5:01 AM
गया : गरीबों के लिए फाइव स्टार होटल के रूप में प्रचारित किये जानेवाले शहर में चार जगहों पर चल रहे रैन बसेरे ने अब तबेले का रूप ले लिया है. यहां पीने का पानी, चिकित्सा सुविधा व खाने की व्यवस्था सब कुछ नदारद है. बताया जाता है कि शहर में गांधी मैदान के पास […]
गया : गरीबों के लिए फाइव स्टार होटल के रूप में प्रचारित किये जानेवाले शहर में चार जगहों पर चल रहे रैन बसेरे ने अब तबेले का रूप ले लिया है. यहां पीने का पानी, चिकित्सा सुविधा व खाने की व्यवस्था सब कुछ नदारद है. बताया जाता है कि शहर में गांधी मैदान के पास तीन व पंचायती अखाड़ा में एक रैन बसेरा 2016 में चालू किया गया था. चालू करते वक्त निगम के अधिकारियों ने प्रचारित करवाया था कि यहां पर गरीबों को मुफ्त में फाइव स्टार होटलवाली सुविधा दी जायेगी.
यहां सस्ते दर पर भोजन, टीवी, पंखा, एसी व शुद्ध पेयजल की सुविधा लोगों को उपलब्ध करायी जायेगी. चारों जगहों पर बेड, पंखा व टीवी की व्यवस्था देकर रैन बसेरा शुरू कर दिया गया. दो वर्ष बीतने के बाद भी सुविधाएं बढ़ायी तो नहीं जा सकीं, उलटे दी गयी सुविधाओं में भी कमी हो गयी है. खाने की व्यवस्था अब तक नहीं की जा सकी है, जबकि यहां रसोई घर बना कर 30 रुपये में खाना देना था. डॉक्टरी सुविधा के नाम पर यहां के प्रबंधक ही लोगों को दवा दे देते हैं. इस संबंध में रैन बसेरा के एक प्रबंधक ने बताया कि माह में एक हजार रुपये की दवा खरीद कर दी जाती है. अंदाज से ही जरूरतमंद लोगों को दवा दे दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










