दहेज की खातिर गर्भवती महिला को मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2017 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छिपलिया गांव में आज ससुरालवालों ने गर्भवती 27 वर्षीय नूतन देवी की हत्या कर दी. इसकी सूचना मिलने पर महिला के लक्ष्मीसागर छपकी निवासी मायके से दर्जनों महिला छिपलिया पहुंचकर जमकर बवाल काटा. मायके वाले ससुरालवालों पर नूतन की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रही थी. वहीं ससुरालवालों की […]
विज्ञापन
दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छिपलिया गांव में आज ससुरालवालों ने गर्भवती 27 वर्षीय नूतन देवी की हत्या कर दी. इसकी सूचना मिलने पर महिला के लक्ष्मीसागर छपकी निवासी मायके से दर्जनों महिला छिपलिया पहुंचकर जमकर बवाल काटा. मायके वाले ससुरालवालों पर नूतन की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रही थी.
वहीं ससुरालवालों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रही थी.
सूचना मिलने पर बहादुरपुर व सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. वहीं मृतका की सास शनिचरा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतका के पिता लक्ष्मीसागर छपकी निवासी विनोद पासवान के आवेदन पर दामाद सन्टू पासवान उर्फ बिजली पासवान व अन्य के विरूद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर नूतन के ससुरालवालों का कहना है
कि उसने आत्महत्या की है. जिस वक्त नूतन गले में फंदा लगाकर मौत को गले लगायी. उस वक्त घर में कोई नहीं था. नूतन का पति संटू बराबर अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था. नूतन की शादी छह वर्ष पहले छिपलिया निवासी संटू से हुई थी. शादी के बाद नूतन दो बच्चे की मां भी बनी. वहीं तीसरा बच्चा उसके कोख में पल रहा था. नूतन की मौत के साथ उसका कोख में पल रहा बच्चा भी दुनिया में आने से पहले काल के गाल
में समा गया.
पुलिस ने मृतका की सास
को हिरासत में लिया
पिता के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
मायकेवालों ने किया हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




