नगर में तीन जगहों पर बनेगा वेंडिंग जोन

दरभंगा : फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी रूप से व्यवस्थित करने की नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है. तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाये जाने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिये जाने के लिए नगर निगम ने संबंधित विभागों को पत्र भेजा है. बता दें कि फुटपाथी दुकानदारों के लिए स्थायी रूप से वेंडिंग […]
दरभंगा : फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी रूप से व्यवस्थित करने की नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है. तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाये जाने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिये जाने के लिए नगर निगम ने संबंधित विभागों को पत्र भेजा है. बता दें कि फुटपाथी दुकानदारों के लिए स्थायी रूप से वेंडिंग जोन बनाये जाने को लेकर मांग उठती रही है. इसे लेकर टाउन वेंडिंग कमिटी ने निगम क्षेत्र के तीन स्थानों का चयन कर निर्माण का प्रस्ताव दिया था.
डे एनयूएलएम योजना से वेंडिंग जोन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने निगम को निर्देश दिया था. मिले निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी, डीडीसी, कार्यपालक अभियंता, वन विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र को ले पत्र भेजा गया है. एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरु होने की बात बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




