दरभंगा में इंजीनियर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, मौके से शराब की बाेतल बरामद

Published at :05 Feb 2017 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में इंजीनियर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, मौके से शराब की बाेतल बरामद

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना अंतर्गत बलभद्ररपुर मोहल्ला स्थित एक मकान से पुलिस ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के एक कनीय अभियंता का शव संदेहास्पद परिस्थिति में बरामद किया. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक अभियंता का नाम राम जतन महतो है. वह किराये के मकान में रहते […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना अंतर्गत बलभद्ररपुर मोहल्ला स्थित एक मकान से पुलिस ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के एक कनीय अभियंता का शव संदेहास्पद परिस्थिति में बरामद किया. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक अभियंता का नाम राम जतन महतो है. वह किराये के मकान में रहते थे.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. लहेरियासराय थाना अंतर्गत बलभद्ररपुर मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रहे महतो गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के रहने वाले थे.

अहमद ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि महतो की जहर देकर हत्या की गयी है. मकान मालिक द्वारा सूचित किए जाने पर महतो के घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बरामद किया. मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन