नहीं उठा कचरा, चलना मुश्किल गंदगी से पटा है दरभंगा टावर

दरभंगा : नगर में रविवार को निगम की ओर से साफ-सफाई का काम नहीं किया गया. इससे चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी रही. चौक-चौराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा फेंके गये कचरे पर दिनभर जानवर मुंह मारते रहे. इससे गंदगी सड़कों पर दूर तक बिखड़ गयी. दरभंगा टावर की स्थिति सबसे खराब देखी गयी. टावर […]
दरभंगा : नगर में रविवार को निगम की ओर से साफ-सफाई का काम नहीं किया गया. इससे चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी रही. चौक-चौराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा फेंके गये कचरे पर दिनभर जानवर मुंह मारते रहे. इससे गंदगी सड़कों पर दूर तक बिखड़ गयी. दरभंगा टावर की स्थिति सबसे खराब देखी गयी.
टावर के चारों तरफ गंदगी भरी रही. वहां से गुजरने वाले लोग नाक बंद कर किसी तरह गंदगी से बचते-बचाते निकल रहे थे. यही हाल नगर के अन्य भागों का भी रहा. लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर निगम ने आज कचड़े का उठाव क्यों नहीं किया. आपस में लोगों में यह चर्चा रही कि टैक्स जमा करने के लिए तो निगम सख्त कदम उठाने से नहीं चूक रहा लेकिन अपनी जवाबदेही की उसे परवाह नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










