मुआवजे की मांग को ले डीएम से मिले जमीन मालिक

Published at :22 Dec 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को ले डीएम से मिले जमीन मालिक

दरभंगा : शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाइपास सड़क पथ निर्माण द्वारा बनाया जा रहा है. वहीं जिनकी जमीन इस कार्य हेतु ली गयी है, वे भू-अर्जन विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. बुधवार को कई पीड़ित डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह से आवेदन के साथ मिले. अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि […]

विज्ञापन

दरभंगा : शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाइपास सड़क पथ निर्माण द्वारा बनाया जा रहा है. वहीं जिनकी जमीन इस कार्य हेतु ली गयी है, वे भू-अर्जन विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. बुधवार को कई पीड़ित डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह से आवेदन के साथ मिले. अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि जमीन किसी का और एवार्ड किसी के नाम भू-अर्जन विभाग ने बनाया है. भू-अर्जन विभाग से त्रुटि सुधार कर लाने को पथ निर्माण विभाग कह रहा है. पथ निर्माण विभाग ने जो चेक जारी किया है

, उसमें भी कई त्रुटियां है. कुछ पीड़ितों का कहना था कि जमीन पूर्वज के नाम से है. आपसी बंटवारा के आधार पर जमाबंदी सभी भाईयों का है. इसकी छायाप्रति लगाने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है. कुछ पीड़ितों का कहना था कि पथ निर्माण विभाग के मैप के अनुसार जितनी जमीन अधिगृहित की गयी है, उसका भुगतान कर दिया गया है. परंतु निबंधित जमी से फाजिल विभाग ने अधिग्रहण कर लिया है. डीएम ने गंभीरतापूर्वक पीड़ितों का गयान सुनने के बाद बताया कि जानकारी ली जायेगी तभी आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन