14 डिग्री नीचे लुढ़का पारा

ठंड. पछुआ हवा से छूटी कंपकंपी, बच्चों व बूढ़ों की बढ़ी परेशानी तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज सामान्य दिनों में अमूमन तापमान करीब 33 डिग्री रहता था. पछुवा हवा चलने के कारण अचानक पारा लुढ़ककर 19 डिग्री पर आ गया. वह भी दोपहर में. तापमान में अचानक आयी गिरावट ने मौसम के मिजाज […]
ठंड. पछुआ हवा से छूटी कंपकंपी, बच्चों व बूढ़ों की बढ़ी परेशानी
तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज
सामान्य दिनों में अमूमन तापमान करीब 33 डिग्री रहता था. पछुवा हवा चलने के कारण अचानक पारा लुढ़ककर 19 डिग्री पर आ गया. वह भी दोपहर में. तापमान में अचानक आयी गिरावट ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल दिया. सुबह जब लोगों ने अपने घर की खिड़की खोली तो अंदर आये तेज सर्द थपेड़ों ने खिड़की वापस बंद करने पर मजबूर कर दिया.
बढ़ी ठंड, अलाव की व्यवस्था करने में लगे लोग ऊनी कपड़ों की सजी दुकान.
दरभंगा : अगहन समाप्ति की ओर है, इस बार लगता है ठंढ नहीं पड़ेगी, यह कहनेवालों को मौसम ने रविवार को अपने तेवर का एहसास करा दिया. अचानक मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन को पहले ही झटके में अस्त-व्यस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










