समदाउन धुन के साथ श्यामा नामधुन महायज्ञ का समापन

दरभंगा : समदाउन के धुन पर नामधुन गाकर श्यामा नामधुन महायज्ञ का आज समापन हो गया. समापन के मौके पर मंदिर परिसर में मौजूद सभी भक्त भावुक नजर आये. इस दौरान पूरा श्यामा मंदिर परिसर भक्तों से भरा हुआ था. सुबह 11.15 बजे सहायक पुरोहित शरत चंद्र झा श्यामा मंदिर से पूजा-अर्चना कर नामधुन महायज्ञ […]
दरभंगा : समदाउन के धुन पर नामधुन गाकर श्यामा नामधुन महायज्ञ का आज समापन हो गया. समापन के मौके पर मंदिर परिसर में मौजूद सभी भक्त भावुक नजर आये. इस दौरान पूरा श्यामा मंदिर परिसर भक्तों से भरा हुआ था. सुबह 11.15 बजे सहायक पुरोहित शरत चंद्र झा श्यामा मंदिर से पूजा-अर्चना कर नामधुन महायज्ञ स्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुष्प वर्षा की. नामधुन गा रहे कलाकारों को टीका लगाया. इसके बाद श्यामा नामधुन महायज्ञ संपन्न हो गया. कार्यक्रम के समापन पर इससे जुड़े सभी साधु-संतों तथा कार्यकर्ताओं को मां की चुनरी तथा माला पहनाकर न्यास समिति की ओर से सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










