लापता इंजीनियरिंग छात्र का पटना में मिला शव

दरभंगा/पटना : शहर के बंगाली टोला निवासी जल निस्तारण प्रमंडल के कनीय अभियंता शंकर झा के इंजीनियर पुत्र ज्ञानवर्द्धन की लाश कल रात पटना में मिली है. गांधी मैदान थाना की पुलिस ने फ्रेजर रोड में फुटपाथ से लाश बरामद किया. लाश की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को उसकी मौत […]
दरभंगा/पटना : शहर के बंगाली टोला निवासी जल निस्तारण प्रमंडल के कनीय अभियंता शंकर झा के इंजीनियर पुत्र ज्ञानवर्द्धन की लाश कल रात पटना में मिली है. गांधी मैदान थाना की पुलिस ने फ्रेजर रोड में फुटपाथ से लाश बरामद किया. लाश की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गयी. यहां से पटना गये परिवार के लोगों ने लाश की पहचान ज्ञानवर्द्धन के रूप में की है. गांधी मैदान थानाध्यक्ष का कहना है कि लाश की स्थिति देखकर लग रहा था कि किसी भिखारी की मौत हुई है. तलाशी लेने पर जेब से आधार कार्ड निकला, जिससे उसकी पहचान हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










