पंडौल में बस पलटने से मां की मौत, बेटा गंभीर

पंडौल : रभंगा से बाबूबरही जा रही यात्रियों से भरी बस सकरी थाना क्षेत्र के यादव टोला के पास गुरुवार को पलट गयी. घटना में बस में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसके पुत्र की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है. घटना […]
पंडौल : रभंगा से बाबूबरही जा रही यात्रियों से भरी बस सकरी थाना क्षेत्र के यादव टोला के पास गुरुवार को पलट गयी. घटना में बस में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसके पुत्र की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है. घटना में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. उन्हें स्थानीय पीएचसी, सदर अस्पताल व आसपास के निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. इनमें पांच की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










