मुकेश का फुफेरा भाई अजय भी है शॉर्प शूटर

दरभंगा : शातिर मुकेश पाठक की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के बाद छापामारी चल रही है. बहेड़ी के शिवराम में दो इंजीनियरों की हत्या मामले में शामिल हर एक शख्स को पुलिस अपने शिकंजे में लेने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में मुकेश के फुफेरे भाई की गिरफ्तारी की गयी. […]
दरभंगा : शातिर मुकेश पाठक की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के बाद छापामारी चल रही है. बहेड़ी के शिवराम में दो इंजीनियरों की हत्या मामले में शामिल हर एक शख्स को पुलिस अपने शिकंजे में लेने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में मुकेश के फुफेरे भाई की गिरफ्तारी की गयी. गिरफ्तार अजय कुमार पांडेय फरारी के दौरान मुकेश पाठक को पे टीएम से रुपये भेजा करता था.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश पाठक के कई और गुर्गे हैं जो उसे इस काम में मदद करते थे. संतोष झा गिरोह में शामिल तमाम अपराधियों को शिकंजे में लेने के लिये तीन दिनों के रिमांड पर लेकर मुकेश पाठक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान काफी गोपनीयता बरती जा रही है. जिससे मुकेश के गुर्गे को गिरफ्तार करने में कोई दिक्कत नहीं हो. बुधवार को बहेड़ी थाना पर पटना से आयी एसआइटी व एसटीएफ की टीम के द्वारा जब पूछताछ की जा रही थी
तो उस समय बहेड़ी थाना के एक भी पदाधिकारी एवं कर्मी को वहां पर मौजूद नहीं रहने दिया गया. यहां तक कि थानाध्यक्ष भी पूछताछ के दौरान बाहर रहे. सिर्फ बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार ही पूछताछ करने वाली टीम में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










