जमजमाव से चलना मुश्किल

Published at :06 Jul 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
जमजमाव से चलना मुश्किल

ईदगाहों में फैला है पानी, कैसे पढ़ेंगे नमाज दरभंगा : मौसम की बेरूखी ने ईद के नमाज पर ही पानी फेरने लगा है. शहर के किलाघाट, जिला स्कूल के निकट, मिर्जा खां तालाब के निकट, कादिराबाद, मिल्लत कॉलेज के निकट सहित अधिकांश ईदगाहों में पानी जमा हो गया है. सामान्यतया ईद की नमाज लोग ईदगाहों […]

विज्ञापन

ईदगाहों में फैला है पानी, कैसे पढ़ेंगे नमाज

दरभंगा : मौसम की बेरूखी ने ईद के नमाज पर ही पानी फेरने लगा है. शहर के किलाघाट, जिला स्कूल के निकट, मिर्जा खां तालाब के निकट, कादिराबाद, मिल्लत कॉलेज के निकट सहित अधिकांश ईदगाहों में पानी जमा हो गया है. सामान्यतया ईद की नमाज लोग ईदगाहों में ही अता करते हैं. अधिकांश ईदगाहों में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने के बाद वहां नमाज होने पर सवालिया निशान लग गया है. मौसम भी अबतक पूरी तरह साफ नहीं होने से आगे भी वर्षा की संभावना बनी हुई है.
ऐसी स्थिति में रोजेदारों को नमाज के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही करनी होगी. वैसे ईद के नमाज के लिए उत्साहित युवक मंगलवार को दिनभर जिला स्कूल के निकट के ईदगाह में पंपिंग सेट लगाकर जलनिकासी में लगे रहे लेकिन उपर से वर्षा के बाद स्थिति पुन: पूर्ववत हो गयी. अब देखना है कि सात जुलाई तक मौसम किस रूप में इन्हें सहयोग देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन