अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

Published at :25 Jun 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

दरभंगा : उत्तर बिहार में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. उसके बाद वर्षा की सक्रियता में कमी आने की संभावना है. यह कहना है कि राजेन्द्र कृषि विवि के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र का. शुक्रवार को जारी अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों में उत्तर […]

विज्ञापन

दरभंगा : उत्तर बिहार में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. उसके बाद वर्षा की सक्रियता में कमी आने की संभावना है. यह कहना है कि राजेन्द्र कृषि विवि के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र का. शुक्रवार को जारी अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों में उत्तर बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

हालांकि उसके बाद वर्षा की सक्रियता में कमी होने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकती है तथा न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.औसतन 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन