प्रमुख मुन्नी देवी के देवर की जमानत याचिका खारिज

Published at :12 Jan 2016 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख मुन्नी देवी के देवर की जमानत याचिका खारिज

दरभंगा : बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम में पिछले 26 दिसंबर को इंजीनियर डबल मर्डर केस में काराधीन आरोपी अजय कुमार उर्फ पिंटू लाल देव की नियमित जमानत अर्जी मंगलवार को एसीजेएम राजेश कुमार द्विवेदी की अदालत ने खारिज कर दिया है. काराधीन आरोपी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के रिश्ते का देवर है. घटना के […]

विज्ञापन

दरभंगा : बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम में पिछले 26 दिसंबर को इंजीनियर डबल मर्डर केस में काराधीन आरोपी अजय कुमार उर्फ पिंटू लाल देव की नियमित जमानत अर्जी मंगलवार को एसीजेएम राजेश कुमार द्विवेदी की अदालत ने खारिज कर दिया है. काराधीन आरोपी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के रिश्ते का देवर है.

घटना के बाद पुलिस ने उसे दबोचा था. एसएसपी के द्वारा बताया गया था कि इंजीनियर डबल मर्डर केस में अजय कुमार उर्फ पिंटू लाल देव ने लाइनर की भूमिका निभायी थी. जमानत याचिका खारिज किये जाने की जानकारी देते हुए एपीओ बालेश्वर चौधरी ने बताया कि दोहरे इंजीनियर हत्याकांड में काराधीन आरोपी अजय कुमार उर्फ पिंटूलाल देव की ओर से मंगलवार को नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की गयी थी. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम राजेश कुमार द्विवेदी ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन