सड़क नर्मिाण ठप होने से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन का फूंका पुतला

Published at :27 Dec 2015 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क नर्मिाण ठप होने से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन का फूंका पुतला

सड़क निर्माण ठप होने से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन का फूंका पुतला फोटो :28 परिचय : पुतला दहन करते ग्रामीण.बहेड़ी : सात सौ पचास करोड़ की लागत से 120 किमी लंबी बन रही एसएच 88 के कर्मियों ने अपने दो इंजीनियरों की हत्या के दूसरे दिन रविवार को काम काज ठप कर दिया. इसके विरोध […]

विज्ञापन

सड़क निर्माण ठप होने से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन का फूंका पुतला फोटो :28 परिचय : पुतला दहन करते ग्रामीण.बहेड़ी : सात सौ पचास करोड़ की लागत से 120 किमी लंबी बन रही एसएच 88 के कर्मियों ने अपने दो इंजीनियरों की हत्या के दूसरे दिन रविवार को काम काज ठप कर दिया. इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने देर शाम पुलिस पदाधिकारियों के पुतले को आग के हवाले कर दिया. स्थानीय मुखिया अरुण यादव के नेतृत्व में गंगदह एवं शिवराम के सैकड़ों युवकों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध हाय हाय के नारे लगाये. मुखिया श्री यादव ने कहा कि प्रशासन की विफलता के कारण इन दोनों इंजीनियरों की हत्या हो गयी. हत्या के 36 घंटे के बाद भी एक भी मुजरिम को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हत्यारों का सुराग पुलिस को मिला है. कल तक इसका उद्भेदन नहीं होने पर हमलोग सड़क जाम कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन