कल से खामोश हो जायेंगे शहर के सभी मोबाइल

दरभंगा : मोबाइल कंपनियों की जारी हठधर्मिता से यह तय हो गया है कि आगामी 16 दिसंबर से शहरी क्षेत्र के सभी मोबाइल टावरों को निगम प्रशासन बंद करा दे. ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि शहरवासियों सहित जिला प्रशासन की धड़कन का पर्याय बन चुके मोबाइल के मौन होने पर उनकी दिनचर्या […]
दरभंगा : मोबाइल कंपनियों की जारी हठधर्मिता से यह तय हो गया है कि आगामी 16 दिसंबर से शहरी क्षेत्र के सभी मोबाइल टावरों को निगम प्रशासन बंद करा दे. ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि शहरवासियों सहित जिला प्रशासन की धड़कन का पर्याय बन चुके मोबाइल के मौन होने पर उनकी दिनचर्या सहित कामकाज का निबटारा कैसे होगा. इतना तो तय है कि सरकारी कार्यालय से लेकर आमजन जीवन की दिनचर्या में मोबाइल की जितनी अहमियत है,
वैसी स्थिति में मोबाइल सेवा विहीन शहर में जनजीवन सहित दैनंदिनी ठहर से जायेगी. निगत बोर्ड के निर्णय को अनुपालन करने के लिए निगम प्रशासन उसे बंद करने पर कटिबद्ध है. मोबाइल कंपनियों ने भी अबतक छह करोड़ की बकाया राशि में से कुछ भी भुगतान नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










