नवादा में आज मनेगी दीवाली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 6:48 PM
नवादा में आज मनेगी दीवाली दरभंगा राजकाल से चली आ रही परंपरा बेनीपुर. वैसे तो पूरे देश में दीपावली 11 नवंबर को मनाया जायेगा पर अनुमंडल का इकलौता गांव नवादा है जहां एक दिन पूर्व मंगलवार को ही लोग दीवाली मनायेंगे. यह कोई नयी परंपरा नहीं है. यह परंपरा कब से चली आ रही है, […]
नवादा में आज मनेगी दीवाली दरभंगा राजकाल से चली आ रही परंपरा बेनीपुर. वैसे तो पूरे देश में दीपावली 11 नवंबर को मनाया जायेगा पर अनुमंडल का इकलौता गांव नवादा है जहां एक दिन पूर्व मंगलवार को ही लोग दीवाली मनायेंगे. यह कोई नयी परंपरा नहीं है. यह परंपरा कब से चली आ रही है, यह बताने वाले अब कोई खोजे नहीं मिलते हैं. जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रहा है. गांव के बूढ़े-बुजुर्गों का कहना है कि नवादा जमींदारों का गांव रहा है. यहां सकुनय वंश के लोगों की जमींदारी थी. पूर्वज दरभंगा महाराज के अनुकरण कर एक दिन पूर्व दीवाली मनाते हैं. क्योंकि किवंदन्ती है कि जब दरभंगा राज का शासन था, उस समय दरभंगा राज में एक दिन पूर्व दीपावली पर्व मनाया जाता था और सकुनय वंश के जमींदार अने को दरभंगा महाराज के समतुल्य मान उन्हीं के अनुरूप एक दिन पूर्व दीपावली का पर्व मनाते हैं. इसके सथ ही लक्ष्मी पूजा दूसरे दिन करते हैं. फिर वहीं दूसरे मूल वंश के लोग दूसरे दिन दीवाली मनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










