हायाघाट में मिला पोलियो का संदिग्ध मरीज

Published at :23 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
हायाघाट में मिला पोलियो का संदिग्ध मरीज

/रफोटो:20परिचय : बच्चे के साथ उसकी मां सविता देवी.हायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के पेठियागाछी गांव के श्याम सुंदर दास के 13 माह के पुत्र रोहित कुमार उर्फ साजन का दाहिना हाथ व पांव 19 अप्रैल की संध्या से काम नहीं कर रहा है. रोहित की मां सविता देवी ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम […]

विज्ञापन

/रफोटो:20परिचय : बच्चे के साथ उसकी मां सविता देवी.हायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के पेठियागाछी गांव के श्याम सुंदर दास के 13 माह के पुत्र रोहित कुमार उर्फ साजन का दाहिना हाथ व पांव 19 अप्रैल की संध्या से काम नहीं कर रहा है. रोहित की मां सविता देवी ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम जब रोहित अपने दरवाजे के दीवाल पकड़ कर खड़ा होने लगा तो गिर गया. इसके बाद उसका दाहिना हाथ-पांव नहीं उठ रहा था. ग्रामीणों के कहने पर बच्चे को झाड़ फूंक के लिए चक्का खानपुर ले गया लेकिन सुधार नहीं होता देख दरभंगा के एक नामचीन निजी अस्पताल में चिकित्सक से दिखाया. इस अस्पताल में 20 हजार रुपये खर्च के बाद डा. ने पोलियो की बात कह कर डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एस पी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली है. स्वास्थ्य कर्मी को बच्चे के घर पेठियागाछी भेजा है. बच्चे को स्टूल टेस्ट के लिए कल बुलाया गया है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन