29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

/रॅफोटो संख्या- 15परिचय- श्यामा मंदिर में संकल्पित होती महिलाएं. दरभंगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को माधवेश्वर परिसर अवस्थित श्यामा मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या, महिला अत्याचार, नारी शोषण सहित अन्य कुरीतियों के विरुद्ध संकल्पित हुई. महिलाओं ने ऐसी कुरीतियों के खिलाफ संगठित संघर्ष का शपथ […]

/रॅफोटो संख्या- 15परिचय- श्यामा मंदिर में संकल्पित होती महिलाएं. दरभंगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को माधवेश्वर परिसर अवस्थित श्यामा मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या, महिला अत्याचार, नारी शोषण सहित अन्य कुरीतियों के विरुद्ध संकल्पित हुई. महिलाओं ने ऐसी कुरीतियों के खिलाफ संगठित संघर्ष का शपथ लिया. दलित स्वराज पार्टी, महिला संगठन व महारानी रामेश्वरी महिला कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विजयश्री प्रसाद ने कहा कि स्त्री शक्ति के साथ ही आर्थिक विकास से मिथिला क्षेत्र की उन्नति संभव है. इसके लिए घर-घर में लघु उद्योग स्थापित करना होगा. मौके पर डॉ पुनीता झा ने महिलाओं के साथ दलित महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया. डॉ रूपकला सिन्हा, डॉ प्रीति झा, रानी सिंह, पूनम लाट आदि ने नारी शोषण के खिलाफ आंदोलन पर जोर दिया. प्रियदर्शिनी ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति क्रांति पर प्रकाश डाला.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें