दरभंगा . बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को जिला शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार कर्ण की अध्यक्षता में हुई. लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर जिला कार्य समिति से जुड़े सदस्यों ने अपने विचार रखे. बैठक में अंचलों से जुड़े प्रतिनिधि एवं उपस्थित सदस्योें को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरविंद कुमार राय ने कहा कि प्रमंडल की आयुक्त ने सभी राजस्व कर्मियों क ो नियमित हाजिरी बनाने का निर्देश दिया है. यह तर्कपूर्ण नहीं प्रतीत होता. संघ इसका विरोध जताता है, क्योंकि राजस्व कर्मी कई राजस्व कार्य से जुड़े होते हैं. उनके जिम्मे महादलित निवास योजना, बेदखली क ा प्रस्ताव की जांच करने, राजस्व संग्रहण कें द्र पर राजस्व वसूली जैसे काम होते हैं. अगर वो प्रतिदिन संबंधित कार्यालय में हाजिरी बनाने जायेंगे तो क्षेत्र में जाना मुश्किल होगा. और काम भी प्रभावित होगा. तय हुआ कि इन मुश्किलों को लेकर संघ आयुक्त महोदय से मिलकर अपनी बात रखेगा. इसके लिए संघ के प्रमंडलीय मंत्री आमोद कुमार सिंह को अधिकृत किया गया है. बैठक में अरविंद कुमार राय ने एसीपी व सेवा संपुष्टि पर भी डीएम से वार्त्ता करने का प्रस्ताव दिया.
BREAKING NEWS
भूमि सुधार कर्मचारी संघ की बैठक
दरभंगा . बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को जिला शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार कर्ण की अध्यक्षता में हुई. लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर जिला कार्य समिति से जुड़े सदस्यों ने अपने विचार रखे. बैठक में अंचलों से जुड़े प्रतिनिधि एवं उपस्थित सदस्योें को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरविंद कुमार राय […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement