21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मजदूर मोरचा ने जोड़े 1165 नये सदस्य

चट्टी चौक पर चला विशेष अभियानफोटो. 24परिचय. सदस्यता ग्रहण करते लोगदरभंगा. भाजपा की ओर से चल रहे सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को भारतीय जनता मजदूर मोरचा ने लहेरियासराय चट्टी चौक पर अभियान चलाया. इसमें 1165 नये सदस्यों को मोरचा ने पार्टी से जोड़ा. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मोरचा के जिलाध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा […]

चट्टी चौक पर चला विशेष अभियानफोटो. 24परिचय. सदस्यता ग्रहण करते लोगदरभंगा. भाजपा की ओर से चल रहे सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को भारतीय जनता मजदूर मोरचा ने लहेरियासराय चट्टी चौक पर अभियान चलाया. इसमें 1165 नये सदस्यों को मोरचा ने पार्टी से जोड़ा. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मोरचा के जिलाध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा लवली ने कहा कि अपने संगठन की ओर से पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा. लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रहे विकासात्मक कार्य व घट रही महंगाई को देखते हुए लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है. लोग पार्टी का सदस्य बनने के लिए तैयार हैं. जरुरत है उनके पास पहुंचने की. मौके पर भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष रेखा झा, राम कुमार शर्मा, अशोक कुमार राय, संजय कुमार झा, मंजू देवी, शैलेंद्र कुमार मिश्र, अशेश्वर पासवान, मनोज कुमार सिंह, राम कुमार मंडल, उमेश यादव, अनिल ठाकुर, रवींद्र झा आदि प्रमुख थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें