लगायी गयी शारदा व विवेकानंद की चित्र प्रदर्शनीफोटो. 14 परिचय : प्रदर्शनी के साथ बच्चेदरभंगा . राम कृष्ण विवेकानंद अकादमी परिसर में शनिवार को राम कृष्ण विवेकानंद आश्रम की ओर से मां शारदा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मां शारदा देवी व विवेकानंद के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी. साथ ही राम कृष्ण साहित्य, पुस्तक मेला आदि का भी आयोजन किया गया. बच्चों ने इस मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी लगायी. इसमें उनकी वैज्ञानिक सोच छलक कर सामने आयी. प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ अशोक कुमार ने किया. मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कावेरी बनर्जी ने कहा कि मां शारदा का चरित्र आदर्श है. इससे महिलाओं को सीख लेनी चाहिए. उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपनाकर चरित्र निर्माण पर बल दिया. कला व विज्ञान प्रदर्शनी में कला ग्रुप में रिषु व सुमित को प्रथम को प्रथम,चित्रा को द्वितीय व शिवानी को तृतीय घोषित किया गया. वहीं ग्रुप बी में रोहित आनंद को पहला, जयंती को दूसरा व श्रवण को तीसरा स्थान मिला.
BREAKING NEWS
धूमधाम से मना मां शारदा का जन्मोत्सव
लगायी गयी शारदा व विवेकानंद की चित्र प्रदर्शनीफोटो. 14 परिचय : प्रदर्शनी के साथ बच्चेदरभंगा . राम कृष्ण विवेकानंद अकादमी परिसर में शनिवार को राम कृष्ण विवेकानंद आश्रम की ओर से मां शारदा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मां शारदा देवी व विवेकानंद के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement