27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू

सभी वार्डों में चलेगा अभियान फोटो संख्या- 28परिचय- सदस्यता ग्रहण करते लोग व उपस्थित पार्टी नेता दरभंगा. भारतीय जनता पार्टी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान शनिवार को आरंभ हुआ. लहेरियासराय पालीराम चौक पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष जगदीश साह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. इसमें श्री साह ने लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील […]

सभी वार्डों में चलेगा अभियान फोटो संख्या- 28परिचय- सदस्यता ग्रहण करते लोग व उपस्थित पार्टी नेता दरभंगा. भारतीय जनता पार्टी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान शनिवार को आरंभ हुआ. लहेरियासराय पालीराम चौक पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष जगदीश साह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. इसमें श्री साह ने लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील करते हुए कहा कि अभी तक साठ लाख से अधिक लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं. यह अभियान शहर एवं सभी वार्डों में प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाया जाएगा. पार्टी से जुड़कर प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करें और देश की प्रगति की रफ्तार को और तेज करें. श्रवण महतो के संचालन में प्रदेश मंत्री पशुपति नाथ मिश्र, मखाना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन मोहन झा, मंडल अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, वार्ड पार्षद अशोक साह, वार्ड अध्यक्ष संजीव राउत, राज कुमार महतो, व्यवसायी मंच के नगर अध्यक्ष गोपाल गाड़ा, जगदीश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें