प्राथमिकी दर्ज हुई नहीं, एसएसपी ने दे दिया धारा 302 जोड़ने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 3:00 AM
दरभंगा : फोरलेन पर जीवछघाट के समीप 14 जुलाई को चैन स्नेपिंग के दौरान बाइक से गिरकर घायल मनीगाछी के भंडारसिम गांव निवासी ललित कुमार महथा की 45 वर्षीय पत्नी रेनु देवी की मौत मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. उधर, महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत की खबर पर […]
दरभंगा : फोरलेन पर जीवछघाट के समीप 14 जुलाई को चैन स्नेपिंग के दौरान बाइक से गिरकर घायल मनीगाछी के भंडारसिम गांव निवासी ललित कुमार महथा की 45 वर्षीय पत्नी रेनु देवी की मौत मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. उधर, महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत की खबर पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को धारा 302 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है.
जब प्राथमिकी ही दर्ज नहीं हुई तो 302 के तहत कैसे कार्रवाई करे इसे लेकर सदर थानाध्यक्ष के होश फाख्ता है. नौ दिनों तक सोयी रही पुलिस समझ नहीं पा रही कि वह पीड़ित परिवार तक कैसे पहुंचे. उधर, डीआइजी क्षत्रनील सिंह ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










