रतनपुरा में भूमि विवाद को ले ग्रामीणों के बीच संघर्ष

Updated at : 23 Mar 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
रतनपुरा में भूमि विवाद को ले ग्रामीणों के बीच संघर्ष

एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, घायलों का डीएमसीएच में चल रहा उपचार दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में एक ही परिवार के सदस्य रघुनाथ यादव, शंभु यादव, वैजनाथ यादव, राजगीर यादव, […]

विज्ञापन

एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, घायलों का डीएमसीएच में चल रहा उपचार

दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में एक ही परिवार के सदस्य रघुनाथ यादव, शंभु यादव, वैजनाथ यादव, राजगीर यादव, ललित यादव, पार्वती देवी, राम दाय देवी शामिल हैं. सभी घायलों का उपचार डीएमसीएच में चल रहा है.
घायल रघुनाथ ने इस मामले में ग्रामीण राकेश यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, मोहन यादव, सुनील यादव, अनील यादव, उमेश यादव, बैजु यादव, वैजनाथ यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुये बेंता ओपी में बयान दर्ज कराया है.
बताया कि होली की शाम करीब चार बजे वह अपने घर में चापाकल पर स्नान कर रहा था. वहां परिवार के लोग भी थे. इसी बीच आरोपित हाथ में लोहे की रॉड व लाठी लेकर वहां पहुंचे. अचानक सभी परिवारवालों पर हमला कर दिया. राकेश ने फरसा से उसके सिर पर वार कर दिया. सभी इधर-उधर भागने लगे. उनलोगों ने बुजुर्ग व बच्चों को भी नहीं छोड़ा. इसमें सभी परिवार के लोग घायल हो गये. रघुनाथ ने बताया कि जमीन को लेकर उनलोगों से विवाद चल रहा था. इसी को लेकर परिवार वालों को पीटकर घायल कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन