भाइचारे के माहौल में मनायें दुर्गा पूजा

अलीनगर : थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में दुर्गा पूजा को लेकर महादेव मंदिर परिसर में थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सोमवार को पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्होंने सदस्यों से पूजा के कार्यक्रम एवं तैयारी के संबंध में जानकारी लेने के बाद बाद कहा कि यहां के लोग […]
अलीनगर : थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में दुर्गा पूजा को लेकर महादेव मंदिर परिसर में थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सोमवार को पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्होंने सदस्यों से पूजा के कार्यक्रम एवं तैयारी के संबंध में जानकारी लेने के बाद बाद कहा कि यहां के लोग मिलजुल कर बेहतर आयोजन करें. सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता रखनी जारूरी है
ताकि भीड़ में कोई मामूली सी भी चूक नहीं हो. विद्युत या जेनरेटर से सुरक्षित तरीका से ही ऊर्जा का उपयोग हो एवं एक-एक सदस्य जिम्मेदारियों के साथ नियंत्रण रखें. प्रशासन भी आप के साथ है. पूजा समिति के अध्यक्ष बैद्यनाथ झा एवं बिहारी झा ने विश्वास दिलाया कि गांव के लोग इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बैठक में सीओ कौसर इमाम, मुखिया अरुण कुमार, लाल मुखिया, प्रणव कुमार झा, सिकन्दर पासवान, हरेराम यादव, गोविंदजी झा, ज्ञान चन्द्र मुखिया सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




