सलमान के विरुद्ध डेढ़ दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

दरभंगा : जिला के चर्चित शातिर अपराधी अमित कुमार यादव उर्फ सलमान को सोमवार को न्यायालय ने दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. बता दें कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र सलमान पिछले एक दशक से आतंक का पर्यायी बन गया था. उसके खिलाफ दरभंगा के विभिन्न […]
दरभंगा : जिला के चर्चित शातिर अपराधी अमित कुमार यादव उर्फ सलमान को सोमवार को न्यायालय ने दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. बता दें कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र सलमान पिछले एक दशक से आतंक का पर्यायी बन गया था. उसके खिलाफ दरभंगा के विभिन्न थाने, पटना व समस्तीपुर में करीब डेढ़ दर्जन हत्या, लूट, राहजनी, डकैती, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. सलमान वर्ष 2012 में तब चर्चा में आया जब उसने दारोगा संतोष कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया. बता दें कि दारोगा संतोष उसे गिरफ्तार करने के लिए पीछा कर रहे थे.
पकड़े जाने के डर से सलमान ने फायरिंग कर दी. गोली दारोगा के हाथ में लगी. पांच साल बाद भी आज तक वह गोली दारोगा के हाथ से नहीं निकल पाया है. हालांकि इस घटना के करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया. तब से आज तक सलमान सलाखों के पीछे है. हालांकि जेल में भी सलमान अपना राज कायम कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




