घर में सो रही किशोरी से छेड़खानी

Published at :18 May 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
घर में सो रही किशोरी से छेड़खानी

बेतिया : अकेली सो रही किशोरी से पड़ोस के युवक ने घर में घुस कर छेड़खानी की है. जब घटना के बावत किशोरी का भाई पूछताछ करने गया,तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया.इस बावत बसंतटोला के पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पीड़िता के […]

विज्ञापन

बेतिया : अकेली सो रही किशोरी से पड़ोस के युवक ने घर में घुस कर छेड़खानी की है. जब घटना के बावत किशोरी का भाई पूछताछ करने गया,तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया.इस बावत बसंतटोला के पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मो. सेराज खान, नूर आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि वह घर में अकेले सोयी हुई थी. उसके मां-बाप बैंक में पैसा निकासी करने गये थे. आरोपी घर में घुस गया. छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर कपड़ा फाड़ दिया व फरार हो गया. जब घटना के बावत पीड़िता का भाई पूछने गया, तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन