चुलाई शराब बरामद छापेमारी,शराब पीते तीन लोग पकड़ाये

Published at :14 May 2017 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
चुलाई शराब बरामद छापेमारी,शराब पीते तीन लोग पकड़ाये

चनपटिया : स्थानीय थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नगर के सिनेमा चौक पर की गई छापेमारी में शराब पीते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गश्ती दल द्वारा सिनेमा चौक के पास से चन्दन कुमार के मीट भुजा के दुकान में शराब पीते तीन लोगों को […]

विज्ञापन

चनपटिया : स्थानीय थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नगर के सिनेमा चौक पर की गई छापेमारी में शराब पीते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गश्ती दल द्वारा सिनेमा चौक के पास से चन्दन कुमार के मीट भुजा के दुकान में शराब पीते तीन लोगों को पकड़ा गया.

जिसमे इंद्रजीत यादव, पोखरिया, चन्दन कुमार, वार्ड नं 2 चनपटिया तथा इनरवा थाना क्षेत्र के झझरी निवासी मंगल यादव शामिल हैं. जिनके पास से स्प्राइट के बोतल में देशी चुलाई शराब भी बरामद हुआ. तत्पश्यात पकड़ाये सभी तीनों लोगों का मेडिकल जांच कराया गया. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. पकड़ाये लोगों को जेल भेज दिया गया.

हंगामा करते एक धराया
चनपटिया. सिरिसिया ओपी थाना के बरहरवा से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि पकड़ाया व्यक्ति की पहचान बरहरवा निवासी धीरज कुमार झा के रूप में हुई है.
वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था. पकड़ाये व्यक्ति की उत्पाद विभाग को सौप जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन