पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद, 10 हजार जुर्माना

Published at :30 Nov 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद, 10 हजार जुर्माना

बेतिया : दो वर्ष पूर्व पत्नी की हत्या कर शव को छुपा देने के मामले की सुनवाई करते हुए षष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पति तिवारी ने हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास एवं दस हजार जुर्माना की सजा सुनायी है.वहीं मामले की नामजद अभियुक्त कलामुन नेशा व नन्हें खां को साक्ष्य […]

विज्ञापन

बेतिया : दो वर्ष पूर्व पत्नी की हत्या कर शव को छुपा देने के मामले की सुनवाई करते हुए षष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पति तिवारी ने हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास एवं दस हजार जुर्माना की सजा सुनायी है.वहीं मामले की नामजद अभियुक्त कलामुन नेशा व नन्हें खां को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया गया है.

सजायाफ्ता नासीर खां साठी थाने केसुअरछाप का रहनेवाला है. लोक अभियोजक अरविन्द सिंह ने बताया कि पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा थाने के चंपापुर निवासी श्रीनारायण महतो की पुत्री रौशनी कुमारी की शादीनासीर खां से हुई थी. 6 अक्टूबर 14 को श्रीनारायण को सूचना मिली कि रोशनी कीहत्या कर उसके ससुरालवालो ने शव को गायब कर दिया है. सूचना पर वह नासीर के गांव सुअरछाप पहुंचा और घटना को सही पाकर उसने लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसीमामले की स्पीडीट्रायल के माध्यम से सुनवाई मात्र दो वर्षों में पूरी करते हुए न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन