तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी रुपवलिया बाजार से खरीदा गये थे तस्करी के मवेशी पुलिस ने छापेमारी कर पुरैना के समीप मवेशियों के साथ तस्करों को धर-दबोचा मवेशियों को मोतिहारी के खुर्दा नगर में करनी थी डिलेवरी बेतिया : तस्करी के लिए मवेशी को ले जा रहे तीन तस्करों को बलथर पुलिस ने शनिवार की रात पुरैना के समीप […]
विज्ञापन
छापेमारी रुपवलिया बाजार से खरीदा गये थे तस्करी के मवेशी
पुलिस ने छापेमारी कर पुरैना के समीप मवेशियों के साथ तस्करों को धर-दबोचा
मवेशियों को मोतिहारी के खुर्दा नगर में करनी थी डिलेवरी
बेतिया : तस्करी के लिए मवेशी को ले जा रहे तीन तस्करों को बलथर पुलिस ने शनिवार की रात पुरैना के समीप गिरफ्तार कर ली. तस्करी के आठ मवेशी (बैल) को पुलिस ने जब्त भी कर ली. गिरफ्तार तस्कर शिकारपुर थाना के हजमा टोला श्रीनगर के शमीद कुरैशी के पुत्र मोहम्मद जहिर कुरैशी, खजुरिया बरवा के मीर हसन गद्दी के पुत्र मोहम्मद हमील व बेलवनिया के शेख दोष महम्मद का पुत्र मोहम्मद इस्सा बताया गया है. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार तस्करों के लिए कूरियर का काम करते हैं. जिसके लिए उन्हें तस्करों द्वारा कुछ फिक्स राशि देते हैं.
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि पुरूषोतमपुर थाना के भेडिहारी के आशिक के पुत्र जमील शेख से रूपवलिया बाजार से तस्करी का आठ मवेशी खरीद कर दिया था. जिससे तस्करी के सरगना मोतिहारी खुर्दा नगर के रेयाज खान को डीलेवरी देनी थी. बलथर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुरैना के समीप तस्करी के आठ मवेशी लेकर तीन तस्कर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने तीनों तस्कर व तस्करी के लिए ले जा रहे आठ मवेशी को जब्त कर लिया. छापेमारी में बलथर थानाध्यक्ष सहित पुलिस जवान शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




