सवा लाख के तांबा तार के साथ तीन गिरफ्तार

Published at :09 Apr 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
सवा लाख के तांबा तार के साथ तीन गिरफ्तार

बेतिया : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 1.20 लाख का चोरी गये तांबा तार के साथ तीन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजे गये चोर नवरंगाबाग कोठियापट्टी के मनोज साह का पुत्र राजा उर्फ राजू, मंजूर आलम का पुत्र मोतिउर्रहमान और पूर्वी चंपारण के छतौनी […]

विज्ञापन

बेतिया : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 1.20 लाख का चोरी गये तांबा तार के साथ तीन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजे गये चोर नवरंगाबाग कोठियापट्टी के मनोज साह का पुत्र राजा उर्फ राजू, मंजूर आलम का पुत्र मोतिउर्रहमान और पूर्वी चंपारण के छतौनी चौक के ईश्वरी साह का पुत्र राजू कुमार बताया गया है.

नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि जनता सीनेमा हॉल के समीप इलेक्ट्रॉनिक इंपोरियम दुकान से 205 किलोग्राम तांबा तार की चोरी दुकान का ताला तोड़ की गयी थी. दुकान मालिक घुसुकपुर के मोहम्मद मकबूल आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार तीनों चोर के अलावे दो अज्ञात को आरोपित बनाया गया था.

दुकानदार ने आरोप लगाया था कि जब वह दुकान बंद कर पटना जाने के लिए निकल रहा था, इसी बीच राजा उर्फ राजू, राजू, मोतिउर्रहमान सहित दो अज्ञात दुकान का ताला तोड़ कर तांबे तार को चोरी कर भागने लगे. जब वह इसका विरोध किया,तो चोरों ने कनपट्टी पर हथियार सटा कर जान मारने की धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन