पैथोलॉजी सेंटरों को देना होगा शपथ पत्र

Updated at : 11 Oct 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पैथोलॉजी सेंटरों को देना होगा शपथ पत्र

बगहा : निजी पैथोलॉजी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की नजर पैनी हो गयी है.इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो के प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बगहा दो प्रखंड अंतर्गत बीस पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे है.उनकी गुणवता के जांच हेतु सिविल सर्जन बेतिया के निर्देशानुसार बुधवार को शपथ पत्र दाखिल करना […]

विज्ञापन

बगहा : निजी पैथोलॉजी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की नजर पैनी हो गयी है.इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो के प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बगहा दो प्रखंड अंतर्गत बीस पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे है.उनकी गुणवता के जांच हेतु सिविल सर्जन बेतिया के निर्देशानुसार बुधवार को शपथ पत्र दाखिल करना अनिवार्य है.

इसमें विफल पैथोलॉजी सेंटरों पर अग्रेतर कार्रवाई निश्चित है.वहीं प्रखंड बगहा एक के एक दर्जन पैथोलॉजी एवं एक्स-रे सेंटरों से शपथ पत्र लेने की कार्रवाई की गयी.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.एसएन महतो ने बताया कि जिला से प्राप्त फॉर्मेट में शपथ पत्र नहीं मिला तो कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन