पुलिसवाला बन मोबाइल लूट कर भागे बदमाश

मोतिहारी : शहर बलुआ ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसवाला बता कर एक बुजुर्ग से मोबाइल लूट लिया. घटना शनिवार दोपहर की है. घटना को लेकर संग्रामपुर के नागेंद्र शर्मा ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि छतौनी बरियारपुर में मकान बनवा रहे हैं. दोपहर में पेट दर्द […]
मोतिहारी : शहर बलुआ ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसवाला बता कर एक बुजुर्ग से मोबाइल लूट लिया. घटना शनिवार दोपहर की है. घटना को लेकर संग्रामपुर के नागेंद्र शर्मा ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि छतौनी बरियारपुर में मकान बनवा रहे हैं. दोपहर में पेट दर्द की शिकायत पर
डॉक्टर से दिखाने बरियारपुर से पैदल आ रहा था. बलुआ ओवरब्रिज पर बाइक लगा पहले से दो युवक खड़े थे. जैसे ही उनके नजदीक पहुंचा कि दोनों ने अपने पास बुलाया. कहा कि हमलोग पुलिसवाले हैं. तुम्हारा मोबाइल चेक करना है. इतना कहते ही पॉकेट से मोबाइल निकाल लिया, उसके बाद पान लाने के लिए भेजा. पान लाने दुकान पर गया. इस बीच दोनों बदमाश मोबाइल लेकर बाइक से चांदमारी चौक की तरफ भाग निकले. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




