पांच विधानसभा की वोटर लिस्ट ले गयी एनआइए

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में नेशनल इन्वेेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की जांच चल रही है. यहां के दर्जनों लोग जांच के घेरे में हैं. उन पर देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने का शक है. इसके लिए एनआइए की एक विशेष टीम मोतिहारी पहंुची व पांच विधान सभा का वोटर लिस्ट अपने साथ ले गयी. बताया […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में नेशनल इन्वेेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की जांच चल रही है. यहां के दर्जनों लोग जांच के घेरे में हैं. उन पर देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने का शक है. इसके लिए एनआइए की एक विशेष टीम मोतिहारी पहंुची व पांच विधान सभा का वोटर लिस्ट अपने साथ ले गयी. बताया जाता है कि ढाका के कुंडवा चैनपुर का मो अली अख्तर करीब 25 लाख के भारतीय जाली नोट के साथ पिछले साल पकड़ा गया था. पूछताछ में उसने उसने जाली नोट के कारोबार से जुड़े दर्जनों लोगों के नाम का खुलासा किया, जिसके बाद मामले की जांच एनआइए को सौंप दी गयी. एनआइए के एक डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




